DW Samachar – Header
BREAKING

हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, काफिले की पायलट गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

बिहार के बक्सर से पटना लौटने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बच गये। दरअसल केंद्रीय मंत्री चौबे का काफिला डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर के पास से गुजरते वक्त सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गया और काफिले में आगे चल रही पुलिस वहां रोड … Read more

ashwini choubey convoy\'s pilot car overturns in bihar, five1848783546239581465.
Ashwini Choubey convoy’s Pilot Car overturns in bihar, Five Police personnel injured
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के बक्सर से पटना लौटने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बच गये। दरअसल केंद्रीय मंत्री चौबे का काफिला डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर के पास से गुजरते वक्त सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गया और काफिले में आगे चल रही पुलिस वहां रोड के साइड के नालायुक्त गड्ढे में पलट गई, हालांकि केंद्रीय मंत्री चौबे जिस इनोवा कार में सवार थे उसके ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाई और बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को डुमरांव सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Ashwini Choubey convoy’s Pilot Car overturns in bihar (Video)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हादसे की वीडियो शेयर कर लिखा, “बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं।”

Digital Women Trust

उसके बाद केद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने डुमरांव अस्पताल से दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है “डुमराव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है। प्रभु श्रीराम सभी को शीघ्र स्वस्थ करें।”

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे इन दिनों बिहार के बक्सर में हैं जहां किसानों ने लगभग 3 महीनो से धरना दिया हुआ है। बिहार (Bihar) के बक्सर में किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिससे उग्र हो कर किसानों ने वाहनों और मकानों को खासकर पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। किसानों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिलाओं पर भी लाठीचार्ज किया। जिसके बाद अश्विनी चौबे उनसे मिलने गए लेकिन उन्हें भी किसानों का रोष झेलना पड़ा, फिलहाल बक्सर में अश्विनी चौबे पुलिस और सरकार की बर्बरता के खिलाफ धरने पर बैठे थे।

हालांकि बिहार का दुर्भाग्य ये है कि यहां बड़े से बड़ा बवाल और लाठीचार्ज हो जाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस बात की खबर ही नहीं होती है। इसपर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार को जमकर फटकार लगाई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “CM और उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमें इसकी जानकारी नहीं है तो सरकार कौन चला रहा है? आपकी जांच प्रक्रिया कहां है? बक्सर में आग लग गई, मां-बहनों पर लाठियां बरसाई गई पूरी दुनिया ने देखा और वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता।”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़