
जहानाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मवेशी चोरी करने आए हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगो को गोली मार दी। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव की है। मृतक का नाम जटहु मांझी बताया जा रहा है, जबकि घायल युवक का नाम बाबूचंद मांझी बताया जा रहा है। ये दोनों रिश्ते में मामा भांजा बताये जाते है।
घटना के संबंध में घायल शख्स ने बताया कि सोमवार की देर पांच-सात की संख्या में आये हथियारबंद चोर मवेशी चोरी करने आये थे। जिसे देख कर शोर मचाया तो दनादन गोली चला दी। जिससे एक गोली मामा के सिर में लग गयी और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी, जबकि अपराधियों ने मेरे ऊपर भी गोली चलाई जो मेरे जांघ में लग गयी। मवेशी चोरी करने के नियत से आये चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि देर रात जब लोग सो रहे थे। इसी दौरान सात की संख्या में आये चोरों ने गाय, भैंस की चोरी करनी चाही। तभी लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इसी दौरान चोरों ने पहले मामा के सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। जबकि भागने के क्रम में उनके भांजे को गोली मार दी।
ग्रामीणों की माने तो अपराधियों ने ताबातोड़ कई राउंड फायरिंग भी की है। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल शख्स को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












