DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Amazon Layoffs: Amazon to fire over 18,000 employees as it cuts costs

Amazon Layoffs: Amazon to fire over 18,000 employees as it cuts costs

अमेजॉन में जल्द हीं होगी बड़ी छटनी, निकाले जाएंगे 18000 कर्मचारी

Amazon Layoffs: Amazon to fire over 18,000 employees as it cuts costs
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन जल्द हीं 18,000 से अधिक नौकरियों को कम करने वाली है। कंपनी यह निर्णय लागत में कटौती करने के लिए लिया है।
बता दें कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में कहा कि प्रभावित कर्मियों को 18 जनवरी से इसकी सूचना दी जाएगी।

मालूम हो कि अमेजन इनती बड़ी संख्या में छंटनी की शुरुआत करने वाली बेहद बड़ी आईटी कंपनी है। माना जा रहा है कि कंपनी के ग्राहकों ने अपना खर्च बढ़ने के कारण उसमें कटौती का फैसला किया है। जिससे कंपनी को भी छंटनी का फैसला लेना पड़ा।

बता दें कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने पिछले साल ही कहा था कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या कम करेगी। जेसी ने कहा “हम प्रभावित लोगों का समर्थन करने के लिए काम कर रहे हैं। और पैकेज प्रदान कर रहे हैं जिसमें सेपरेशन पेमेंट, ट्रांजिशनल हेल्थ इंश्योरेंस बेनेफिट्स और अन्य जगहों पर जॉब प्लेसमेंट समर्थन शामिल हैं,”

उन्होंने कहा, “अमेजन ने अतीत में अनिश्चित और कठिन आर्थिक परिस्थितियों का का सामना किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।
हालांकि अभी जेसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि प्रभावित कर्मचारी कहां स्थित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि फर्म यूरोप के उन संगठनों के साथ संवाद करेगी जो कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर छंटनी अमेजन स्टोर संचालन और इसकी पीपुल, एक्सपीरियंस व टेक्नोलॉजी टीम में होने वाली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News