DW Samachar – Header
BREAKING

केंद्र के बाद राज्य सरकारें अलर्ट: सितंबर में भारत आ गया था चीनी BF-7 वैरिएंट, जानिए किन प्रदेशों ने क्या-क्या बनाई रणनीति

चीन में कोरोना की स्थिति बेकाबू होने के बाद भारत में भी चौकसी शुरू हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद ही राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, … Read more

Corona New Variant: Danger alert from 40 countries including India
Alert issued regarding Corona in India, 4 new cases of B7 variant found in the country
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चीन में कोरोना की स्थिति बेकाबू होने के बाद भारत में भी चौकसी शुरू हो गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद ही राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, केरल, और बिहार सहित कई राज्यों ने चौकसी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बुधवार को हरिद्वार में कहा कि जल्द ही प्रदेश में गाइडलाइन जारी की जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिले के सभी सीएमओ को कोरोना के ताजा हालातों पर निगाह रखने के लिए आगाह किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की। मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर में ही भारत आ गया था। वडोदरा में एक एनआरआई महिला में इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके कॉन्टैक्ट में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी। इसके अलावा BF-7 के दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।इधर, हेल्थ मिनिस्ट्री की हाई लेवल मीटिंग में मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, पर भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हमने सभी संबंधित लोगों को अलर्ट रहने और निगरानी बढ़ाने को कहा है।

India Started Covid-19 testing at Airport

एयरपोर्ट्स पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। कर्नाटक सरकार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू करेगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा कि वैश्विक स्थिति के मद्देनजर हमें कुछ एहतियाती कदम उठाने होंगे। केआईए पर बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय यात्री आते हैं। हम वहां यात्रियों की जांच शुरू करेंगे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक कार्यबल या एक समिति का गठन करेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि निर्देशानुसार जितने भी कोरोना पॉजिटिव केस हैं उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।अभी प्रदेश में वर्तमान में केवल 20 सक्रिय केस और 5 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं।बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी बिहार में कोरोना के केवल 3 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ हम बड़ी मात्रा में सैंपल एकत्रित कर रहे हैं। कोरोना को लेकर बिहार सरकार प्रतिदिन रिपोर्ट भी जारी करती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ाने को कहा है। यूपी सरकार ने ये भी कहा कि कोरोना संक्रमण प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की जांच की जाए। केरल सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के उपायों को तेज करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से खुद को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। हालांकि राज्य में कोविड-19 के मामले कम हैं। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संक्रमित पाए गए लोगों के सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग सुनिश्चित करें। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि हम परीक्षण जारी रखेंगे और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़