शनि, अप्रैल 4, 2026

AI Summit Traffic Advisory: आज दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल्स

AI Summit 2026: Traffic Advisory Issued in Delhi, Routes Affected

दिल्ली में AI समिट 2026 के कारण कई प्रमुख रास्ते बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक मार्ग और जरूरी निर्देश दिए हैं।

AI Summit 2026: Traffic Advisory Issued in Delhi, Routes Affected

राजधानी दिल्ली में इन दिनों AI समिट का आयोजन हो रहा है। इसे देखने के लिए लोग हजारों की संख्या में रोजाना भारत मंडपम की ओर जा रहे हैं। इसकी वजह से आम लोगों को भी काफी ट्रैफिक की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शनिवार को राजधानी में कई रास्तों को बंद करने और रूट डायवर्ट के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
AI इम्पैक्ट समिट-2026 और VVIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने खास प्लान शेयर किया है। दरअसल राजधानी की सड़कों पर भारी भीड़ के चलते भारत मंडपम की तरफ से जाने वाले रास्तों पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिसको देखते हुए पुलिस ने स्थिति से निपटने का फैसला किया है।

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शनिवार 21 फरवरी को एआई समिट की वजह से बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक भारी संख्या में लोगों के आने-जाने और वाहनों की आवाजाही की आशंका को देखते हुए, सुचारू यातायात और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों को लागू किया जाएगा।

ये रूट रहेंगे प्रभावित

भारी भीड़ को देखते हुए भैरों रोड भगवान दास रोड पुराना किला रोड मथुरा रोड आज शनिवार की सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रभावित रहेंगे। इन रास्तों को इस्तेमाल करने की जगह तिलक मार्ग, सिकंदर रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा को बेहतर और सुगम बना सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने दी यातायात संबंधी सलाह

ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को खास सलाह दी गई है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि इन रास्तों पर आने वाले लोग जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों से बचने की कोशिश की करें। साथ ही यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News