DW Samachar – Header
BREAKING

Afghanistan: Loud Blast, Gunshots Heard Near China Guest House In Kabul

काबुल के होटल में आतंकियों ने किया हमला, कई चीनी नागरिक भी मौजूद, 5 लोगों की मौत अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। ‌इस होटल में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में … Read more

IMG-20221212-WA0069

काबुल के होटल में आतंकियों ने किया हमला, कई चीनी नागरिक भी मौजूद, 5 लोगों की मौत

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। ‌इस होटल में चीनी नागरिक ठहरे हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। होटल की इमारत की खिड़कियों से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकल रही हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में होटल में लगातार गोलियां चलने की आवाजें आ रही हैं। बीते दिन ही चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर काबुल में चीन के राजदूत वांग यू ने अफगानिस्तान के उप विदेशमंत्री शेर मोहम्मद स्तानकज़ई से मुलाकात की थी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद हैं। कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें होटल के एक हिस्से में आग नजर आ रही है। तालिबान हुकूमत या चीनी एम्बेसी ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल का असली नाम शेर-ए-नॉ है। यहां से चंद मीटर की दूरी पर एक गेस्ट हाउस है और यहां ज्यादातर चीनी नागरिक और डिप्लोमैट्स आते हैं। लिहाजा, इस होटल का नाम ही चीनी होटल पड़ गया। इस बिल्डिंग में स्नूकर हॉल और स्विमिंग पूल जैसी फैसिलिटी मौजूद हैं। फिलहाल, इस होटल से आग और धुआं उठता दिखाई दे रहा है। अभी तक चीनी दूतावास की तरफ से इस हमले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। अफगानिस्‍तान में हाल के कुछ महीनों में कई हमले हुए हैं। इनमें से कुछ की जिम्‍मेदारी इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) ने ली है। माना जा रहा है कि आईएसकेपी के आतंकियों ने चीनी होटल पर हमला किया है। इसी आतंकी संगठन ने ही पिछले दिनों पाकिस्‍तान के चीन में राजदूत पर जानलेवा हमला किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़