DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर

जहानाबाद अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर
Videoshot_20241113_194611
Administration used bulldozer on encroachers in Jehanabad

चार मकान को किया गया ध्वस्त

जहानाबाद अतिक्रमण कारियों पर प्रशासन कर चला बुलडोजर घोसी प्रखंड के अहियासा गांव में चार मकान को ध्वस्त किया गया ।राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि काको से डहरपुर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है ,लेकिन अहियासा गांव के कुछ लोगों द्वारा सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर मकान बना लिया था। जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था ,और कार्य में विलंब हो रहा था। सभी अतिक्रमण कारियों को अंचल कार्यालय से मकान हटाने के लिए नोटिस निर्गत किया गया। लेकिन नोटिस निर्गत होने के बाद भी इन लोगों द्वारा मकान नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से मकान को तोड़कर हटाया गया है। जो लोग भी सड़क के जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं उन लोगों को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया गया है ।अगर नहीं हटाया गया तो उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया ।पदाधिकारी ने बताया कि जो लोग भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण किए हुए हैं वह जल्द से जल्द खाली कर दें । नहीं तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण कारियों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है ।लेकिन अतिक्रमणकारियों अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़