DW Samachar – Header
BREAKING

जल्द हीं एनडीटीवी मीडिया कंपनी खरीदने वाला है अडाणी समूह, अडाणी ग्रुप ने किया ऐलान

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी जल्द हीं मीडिया चैनल NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा मंगलवार शाम को अडाणी ग्रुप ने की। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा।AMG मीडिया अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड … Read more

Adani Group to acquire 29.18% stake in NDTV
Adani Group to acquire 29.18% stake in NDTV
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी जल्द हीं मीडिया चैनल NDTV में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा मंगलवार शाम को अडाणी ग्रुप ने की। AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL) की सहायक कंपनी विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा।
AMG मीडिया अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की ही सब्सिडियरी है।

अडाणी ग्रुप NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए भी 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ रुपए के ओपन ऑफर की पेशकश करेगा। AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा, ‘यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL इन्फॉर्मेशन और नॉलेज के साथ भारतीय नागरिकों, उपभोक्ताओं और भारत में रुचि रखने वालों को सशक्त बनाना चाहता है। NDTV हमारे विजन को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा ब्रॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म है।’

Digital Women Trust

वहीं एक ओर अडाणी ग्रुप ने शाम को करीब 6 बजकर 10 मिनट पर NDTV में स्टेक लेने का ऐलान किया। लेकिन दूसरी ओर करीब दो घंटे बाद NDTV की CEO ने इंटरनेल मेल जारी करके कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है।

क्या है एएमएनएल ?
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठनों में से एक अदाणी समूह है। इस समूह के एक प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड है। एमएनएल यानी एमएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इस कंपनी में अदाणी समूह की सौ फीसदी हिस्सेदारी है। अदाणी समूह की सहायक कंपनी एमएनएल की भी एक सहायक कंपनी है। एमएनएल की भी एक सहायक कंपनी है विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल)। इसी ने ही एनडीटीवी में परोक्ष रूप से हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है।

https://anchor.fm/s/757d8eb0/podcast/rss

https://anchor.fm/s/757d8eb0/podcast/rss
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़