DW Samachar – Header
BREAKING

स्वर्ण मंदिर में चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर पहुंची लड़की को सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, कहा- यह पंजाब है इंडिया नहीं, दोनों के बीच हुई बहस, देखें वीडियो

पंजाब के अमृतसर में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में एक सेवादार ने लड़की को अंदर नहीं जाने दिया। लड़की चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी। जब वह स्वर्ण मंदिर पहुंची तो पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उसे रोक दिया और माथा नहीं टेकने दिया। उसने लड़की से कहा- … Read more

A woman was allegedly stopped from entering the GoldenTemple in Amritsar because she had a Tricolour painted on her face
A woman was allegedly stopped from entering the GoldenTemple in Amritsar because she had a Tricolour painted on her face
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पंजाब के अमृतसर में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में एक सेवादार ने लड़की को अंदर नहीं जाने दिया। लड़की चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी। जब वह स्वर्ण मंदिर पहुंची तो पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उसे रोक दिया और माथा नहीं टेकने दिया। उसने लड़की से कहा- ये पंजाब है, इंडिया नहीं। आरोप है कि गुरुद्वारे के एक स्टाफ ने लड़की से बुरा बर्ताव किया। घटना के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था, जो कि इंटरनेट पर फिलहाल वायरल है। लड़की सिख से बात करते हुए उसका वीडियो भी बना रही थी। वीडियो बनाने पर वह चिढ़ गया। इंडिया और पंजाब की बात पर लड़की गुस्से में कहती है कि यह क्या बकवास है।

A woman was allegedly stopped from entering the GoldenTemple in Amritsar because she had a Tricolour painted on her face

इस पर दूसरा व्यक्ति खफा हो गया और लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। बात हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड की वायरल क्लिप रात के समय थी। जैसे ही वीडियो शुरू हुआ उसमें गुरुद्वारा परिसर में एक महिला का चेहरा नजर आया जिसके दोनों गालों पर तिरंगे वाला पेंट टैटू बना था। वह लड़की इसके बाद किसी व्यक्ति के साथ गुरुद्वारे के स्टाफ के पास जाती है। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हमारा धर्म सभी का सत्कार करता है। हमारे यहां सभी आने की इजाजत है। किसी को रोका नहीं जाता है, पर हम साफ बताते हैं कि गुरुद्वारे में कुछ मर्यादाएं हैं। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि तिरंगे के कारण युवती को नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि युवती का पहनावा ठीक नहीं था, जिस वजह से उन्हें रोका गया। गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने आगे कहा कि तिरंगा हमारे लिए भी सम्मानजनक है। तिरंगे के लिए और देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने कुर्बानी दी है। वास्तव में युवती का पहनावा सही नहीं था। युवती ने स्कर्ट पहनी हुई थी। ग्रेवाल ने कहा कि अग फिर भी सेवादार ने दुर्व्यवहार किया है तो इसकी जांच की जाएगी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़