
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली के तिहाड़ जेल में इस वक़्त गैंगवार की बड़ी और सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है। ज़ब तिहाड़ जेल के अंदर ही टिल्लू ताजपुरिया पर चार अपराधियों ने ही हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। योगेश टुंडा और उसके साथियो पर हमला करने का आरोप लगाया गया है और अब इस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर टिल्लू ताजपुरिया है कौन? दरअसल रोहिणी कोर्ट शूटआउट का दोषी है टिल्लू ताजपुरिया। सुबह 6.15 बजे उसकी हत्या राजेश योगेश रियाज खान और दीपक नाम के आरोपियों ने इस हत्या कांड को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि जेल के हाई रिसके एरिया में बंद टिल्लू की हत्या जेल के गेट पर लगे सरिया को नुकिला हथियार की तरह यूज किया गया। इस हत्याकांड में रोहित नामक कैदी भी घायल हुआ है जिसका इलाज डी डी यु अस्पताल में चल रहा है।
टिल्लू ताजपुरिया पर अभी तक कुल 11 केस दर्ज है जिसमें 3 मर्डर के केस दर्ज है। NIA भी उसके खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और आरोप लगाया गया है कि विदेशी देशविरोधी ताकतों को टिल्लू ताजपुरिया और उसके साथी मिलकर बढ़ावा दे रहे थे और देश की ख़ुफ़िया खबर भी पहुंचा रहे थे लेकिन सवाल यह भी है कि तिहाड़ में आये दिन इस तरह की घटना क्यों हो रही है और क्या वजह है कि यहां गैंगस्टर इतना सक्रिय है। सवाल इसलिए भी पूछा जाना गंभीर है क्योकि इसी जेल में दिल्ली के दो मंत्री सतेन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया भी बंद है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












