
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आज सी.एस.के. और राजस्थान दोनों आमने-सामने होंगे यानि दो विकेटकीपर कप्तान जिसमें से एक, दूसरे को देखकर बड़ा हुआ है और अपना आइडियल मानता है लेकिन यहाँ आज की लड़ाई है टॉप में अपनी टीम का नाम फिक्स करने की। कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी और संजू सैमसन दोनों ही कूल हैं लेकिन सवाल यह है कि इस आईपीएल के 37वें मैच में जो किसका पलड़ा ज्यादा भारी रहेगा।
मैच पिंक सीटी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है और अभी तक दोनों टीमों की पॉइंट टेबल में पोजीसन की बात करें तो सीएसके टॉप पर है तो राजस्थान नंबर 3 पर बीच में गुजरात ने अपना सिक्का जमाया हुआ है। एक तरफ सीएसके की पूरी कोशिश रहेगी कि वह टॉप के पोजीसन को और मजबूत कर ले और दूसरी तरफ संजू सैमसन की टीम को जीत इसलिए भी जरुरी है क्योंकि वह टॉप 2 में खुद को देखना चाहते हैं।
अब अगर बात करें सीएसके की तो रहाणे और शिवम दुबे इस वक्त सीएसके के लिए रन मशीन बने हुए हैं लगातार बेहतर प्रदर्शन और लगातार विस्फोटक परियां। इस बार का आईपीएल रहाणे के लिए काफ़ी बेहतर साबित हो रहा है और यही कारण है कि रहाणे का सिलेक्शन भारतीय टीम के टेस्ट टीम में हो गया है। इतना ही नहीं शिवम दुबे के अलावा कॉनवे ने भी जो पारी खेली है उससे सीएसके को मजबूती मिली है। निचे में ज्यादा बैटिंग तो नहीं आई है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को चाहने वाले बहुत है और वह चाहते हैं धोनी को बैटिंग करते हुए देखना। लेकिन जड्डू और मोइन अली ने यह मौका दर्शकों को काफ़ी कम बार दिया है जिससे दर्शक निराश भी हैं। फील्डिंग लाइन भी धोनी एन्ड कम्पनी की अच्छी रही है। अगर बात करें बॉलिंग यूनिट की तो मोइन अली और जडेजा के अलावा आकाश सिंह और तुषार देशपांडेय ने जबरदस्त बॉलिंग किया है और अभी तक सीएसके को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी रही है।
वही अगर बात संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स की करें तो यशस्वी जायसवाल और जॉश बटलर ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई है और साथ ही जिस अंदाज में शुरुआत किया गया है इस आईपीएल का वह देखकर अच्छा लगा है। संजू सैमसन का बल्ला भी खूब चला है और साथ ही बोल्ट, आश्विन ज़म्पा और नवदीप सैनी ने बेहतर बॉलिंग कमान संभाला है।
चार बार की डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हमेशा से ही राजस्थान रॉयल्स से कड़ी चुनौती मिलती रही है। IPL के पहले सीजन के फाइनल में यही दोनों टीमें आमने-सामने थी, जहां राजस्थान रॉयल्स ने बाज़ी मारी थी। अब तक यह दोनों टीमें 28 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। यहां इन टीमों को लगभग बराबरी की जीत हार मिली है. चेन्नई ने जहां 15 मुकाबले जीते हैं तो राजस्थान के हिस्से भी 13 जीत आई है. पिछले तीन भिड़ंत में तो एकतरफा राजस्थान ही हावी रही है। 10 साल में राजस्थान दूसरी ऐसी टीम है जिसने CSK को उसी के होम ग्राउंड पर मात दी है. इस मुकाबले से पहले हुए दो मुकाबलों में भी राजस्थान के हाथ जीत लगी है. राजस्थान ने चेन्नई को IPL 2022 में 5 विकेट और IPL 2021 में 7 विकेट से शिकस्त दी है।
गेंदबाजी यूनिट सीएसके की थोड़ी पिछड़ी हुई लग रही है राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर जैसे अच्छे तेज गेंदबाज हैं. CSK का स्पिन विभाग (जडेजा, तीक्ष्णा, मोईन) ठीक-ठाक है लेकिन राजस्थान के पास स्पिन की सर्वश्रेष्ठ तिकड़ी (चहल, अश्विन, जम्पा) मौजूद है।
वैसे, जीत का मोमेंटम चेन्नई के पास है. यह टीम अपने पिछले तीनों मैच जीती है. उधर, राजस्थान को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में मुकाबला बराबरी की टक्कर का ही रहने वाला है.
अमन पाण्डेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












