DW Samachar – Header
BREAKING

The man suspected of killing 10 people at a California dance studio is dead

लॉस एंजेलिस में 10 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने पकड़े जाने से पहले खुद को मारी गोली, लूनार न्यू ईयर पर दी घटना को अंजाम अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में रविवार को हुए नरसंहार के संदिग्ध आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने पुलिस से घिरता देख खुद को … Read more

_128379954_microsoftteams-image-15

लॉस एंजेलिस में 10 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी ने पकड़े जाने से पहले खुद को मारी गोली, लूनार न्यू ईयर पर दी घटना को अंजाम

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में रविवार को हुए नरसंहार के संदिग्ध आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने पुलिस से घिरता देख खुद को एक वैन में गोली मार ली, जिसमें उसकी मौत हो गई। लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसे एक वैन में घेर लिया लेकिन जब तक पुलिसकर्मी उसे पकड़ पाते, संदिग्ध आरोपी ने खुद को वैन के भीतर गोली मार ली। संदिग्ध आरोपी की पहचान 72 वर्षीय हू कान त्रान के रूप में हुई है।

लॉस एंजेलिस पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना का अब कोई और संदिग्ध नहीं है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि आरोपी ने लॉस एंजेलिस के बालरूम डांस क्लब में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, लूनार न्यू ईअर त्योहार के मौके पर यह घटना लॉस एंजेलिस शहर के मॉन्टेरे पार्क में हुई। मॉन्टेरे पार्क में करीब 60 हजार लोग रहते हैं और इनमें से अधिकतर एशियाई मूल के हैं।

आपको बता दें कि लूनार न्यू ईअर चीन का प्रमुख त्यौहार है और दो दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार शनिवार को ही शुरू हुआ है। इसी त्यौहार के मौके पर संदिग्ध आरोपी ने डांस क्लब में फायरिंग कर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।


महीने में पांचवीं बार हुई गोलीबारी की घटना
उल्लेखनीय है कि इस महीने में अमेरिका में हुई गोलीबारी की यह पांचवीं घटना है। साथ ही टेक्सास के उवाल्दे इलाके के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सबसे घातक घटना है। उवाल्दे की घटना में 21 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले हाल ही में कोलोराडो के स्प्रिंग नाइटक्लब में भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़