DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बिहार में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब डेढ़ महीने पहले छपरा में जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब बिहार के सिवान जिले में जहरीली शराब ने 4 लोगों की जान ले ली है। वहीं करीब 15 लोगों की हालत गंभीर … Read more

IMG-20230123-WA0001
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब डेढ़ महीने पहले छपरा में जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब बिहार के सिवान जिले में जहरीली शराब ने 4 लोगों की जान ले ली है। वहीं करीब 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इन्हें सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला और भोपतपुर गांव में लोगों ने जहरीली शराब पी थी। रविवार शाम को अचानक एक-एक करके मरीज सदर अस्पताल आने लगे। देर शाम अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे का इस मामले में कहना है कि अभी कुछ नहीं कर सकते हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। आखिर क्यों इतने लोगों की मौत और तबीयत खराब हो रही है, ये जांच का विषय है। वहीं घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल के साथ दोनों गांव भोतपुर और बाला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों से बात करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं परिवार वाले भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों बिहार के सारण(छपरा) में जहरीली शराब से 53 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस मामले ने खूब तूल पकड़ा. इस मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हुई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़