
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
आईपीएल के एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों से हरा दिया लेकिन यह सिर्फ मैच नहीं था बल्कि रनों और छक्को की बारिश हो रही थी मोहाली में। इस मैच में खेले गए इस मुकाबले में कुल 458 रन बने और आईपीएल के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका है, जब किसी मैच में 450 से ज्यादा रन स्कोर किए गए हों।
केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रनों से हरा दिया। 28 अप्रैल को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में ऐसा लगा जैसे किसी ने रनों का सैलाब खोल दिया हो और छक्के तो मानो सिंगल के बराबर हो रहे हैं। खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पांच विकेट पर 257 रनों का स्कोर खड़ा किया था।जवाब में शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम 19.5 ओवरों में 201 रनों पर ही सिमट गई।
वैसे पंजाब-लखनऊ के बीच का यह मुकाबला फैन्स हमेशा याद रखेंगे. इस मुकाबले में दोनों तरफ से रनों की बरसात हुई और कुल 458 रन बने। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका रहा, जब किसी मुकाबले में 450 से ज्यादा रन बने हो. साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में 469 रन बने थे, जो किसी आईपीएल मैच में सर्वाधिक हैं।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास में किसी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के नाम पर दर्ज है। आरसीबी ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ आईपीएल 2013 के सीजन में पांच विकेट पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया था। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए उस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे।
इतना ही नहीं इस मैच में लखनऊ शुरुआत से ही हबी रही और अंत में हालांकि पंजाब ने जरूर कोशिश की लेकिन सिचुएशन ऐसी थी मानो अगर एक ओवर भी गया तो कहानी में काफ़ी पीछे रह जायेंगे और वही हुआ। स्टॉइनीस ने जिस तरह से बैटिंग की वही पारी सबसे ज्यादा इक्पेक्ट डाल गया। 14 छक्के लखनऊ की ओर से जबकि 8 छक्के पंजाब की ओर से लगाए गए। इस हाई स्कोरिंग मैच में जहाँ सभी बॉलरो की अच्छी खासी मार पड़ रही थी वहां राहुल चहर का 7 रन पर ओवर के हिसाब से रन देना काबिल ए तरीफ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












