
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
2008 में शुरु हुआ आईपीएल अब अपने एक खास क्लब में शामिल हो गया है। आईपीएल ने अपने 1000 मैच पूरे किये और वह भी जिस अंदाज में वह अपने आप में खास रहा। जिस तरह से कल का दिन रहा वह आईपीएल के इतिहास में भी बेहद खास साबित हुआ और ऐसा पहली बार हुआ है ज़ब एक ही दिन में 800 से अधिक रन बने हो। कल डबल हेडर मैच था और जिस बेरहमी से गेंदबाजों की पिटाई हुई वह एक अलग ही अद्भुत नज़ारा था।
That Maiden IPL Century feeling
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
A TON in 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣th IPL Match 🙌🏻@ybj_19 departs after 124 off just 62 deliveries 👏🏻👏🏻#IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/rV3X7AUSfc
मैच के बारे में जानने से पहले एक नजर अगर आईपीएल के इतिहास पर डाले तो बहुत कुछ इस 16 साल के आईपीएल ने देखा है। इंडियन प्रीमियर लीग, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी जबकि इसके बोर्ड की स्थापना 2007 में BCCI के सदस्य ललित मोदी ने की थी। 18 अप्रैल 2008 का दिन था जब आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला गया। अब तक इसके 15 सीजन संपन्न हो चुके हैं। इस साल आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है।


2008 में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स 11 पंजाब ने आईपीएल के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। डेक्कन चार्जर्स जो आगे चलकर दिल्ली डेयरडेविल्स बनी और बाद में इसका नाम दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया। इसके बाद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को शामिल किया और पिछले साल आईपीएल में दो नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंटस को शामिल किया गया।

इतना ही नहीं आईपीएल का पहला ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में जीता था। IPL 2008 का फाइनल मैच चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला गया था। आईपीएल के सबसे ज्यादा खिताब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। मुंबई ने आईपीएल में 5 बार फाइनल मैच जीता है। इस सूचि में दूसरे स्थान पर है चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई ने आईपीएल में 4 बार फाइनल मैच जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो बार फाइनल मुकाबला जीता है। आरसीबी को छोड़कर आईपीएल में सभी टीमों ने फाइनल मुकाबले जीते हैं। पिछले साल आई गुजरात ने भी फाइनल मैच अपने नाम किया था। लखनऊ ने अभी तक नहीं जीता है हालांकि पिछले साल ही लखनऊ की एंट्री हुई थी। आरसीबी ने 2008 से अब तक एक भी फाइनल नहीं जीता है। इसके साथ ही अगर बात की जाये आईपीएल में पहला शतक तो वह आया था ब्रैडन मैकुलम के बल्ले से जिन्होंने 158 रनों की पारी खेली थी।


अब कल के मैच के बारे में यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के 1000 मैच को अपना बना लिया और शानदार शतक ठोककर बता दिया कि भारतीय टीम में एक जबरदस्त सलामी बल्लेबाज एंट्री के लिए तैयार है। 62 गेंदों में 124 रनों की पारी जिसमें 16 खूबसूरत चौके और 8 गगनचुम्बी छक्को ने वानखेड़े स्टेडियम में धमाका मचा दिया था। हालंकि राजस्थान यह मैच 6 विकेट से हार गई और मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के अलवा जितने भी बैट्समैन आये सबने रन बनाना शुरुआत किया और वह भी ताबतोड़। सूर्यकुमार एक बार फिर से अपने मुताबिक 29 गेंदों में 55 रन बना डाले जबकि सिर्फ 14 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम डेविड ने राजस्थान के मुँह से जीता हुआ मैच छीन लिया।
1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣th IPL match. Special Occasion…
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
…And it ends with an electrifying finish courtesy Tim David & @mipaltan 💥💥💥
Scorecard ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/qK6V5bqiWV
अमन पाण्डेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












