
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
हॉकी विश्व कप के पहले दिन हीं भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर विश्वकप में शानदार आगाज किया। राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह की गोल की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पिछले तीन मैचों से स्पेन के खिलाफ जीत नहीं मिलने के क्रम को भी तोड़ दिया।
भारत की यह विश्वकप में स्पेन के खिलाफ सात मैचों में तीसरी जीत रही, तीन मुकाबले में स्पेन जीता, जबकि एक ड्रॉ रहा। अंतिम बार विश्वकप में भारत ने स्पेन को 2002 के विश्वकप में 3-0 से हराया था। 21 हजार दर्शकों के अपार समर्थन के बीच भारत की जीत का अंतर और बड़ा हो सकता था, लेकिन उसने एक पेनाल्टी स्ट्रोक और पांच पेनाल्टी कार्नर गंवाए। उसे कुल छह पेनाल्टी कॉर्नर मिले। गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने स्पेन को मिले तीन पेनाल्टी कॉर्नर में से दो पर शानदार बचाव किए। भारतीय जीत में गोल करने वाले स्थानीय खिलाड़ी उपकप्तान अमित रोहिदास प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
बता दें कि इस वर्ष हॉकी विश्व कप भारत के उड़ीसा में हो रही है। 17 दिनों तक चलने वाले 15 वें हॉकी विश्व कप के इस मुकाबले में 16 टीमें हिस्सा लेंगीं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















