DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi NCR cold wave, weather update: दिल्ली एनसीआर में फिर से बढ़ी ठंड, शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi NCR cold wave, weather update: दिल्ली एनसीआर में फिर से बढ़ी ठंड, शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
DW Weather Update
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्के बादल और बूंदाबांदी के बावजूद शुक्रवार को भीषण ठंड से राहत मिली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे से भी राहत मिली, लेकिन पूर्वी यूपी और बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहाँ न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से भी कम तापमान गिर सकता है।

Digital Women Trust

दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम सर्द हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर आज शनिवार से ही देखने को मिलने वाली है। वहीं हाड कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा।
भारतीय मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीत लहर की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़