
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 24 जनवरी को चुनाव कराने की अपनी मंजूरी दी है। एलजी के मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली में 24 जनवरी को ही पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और मेयर, डिप्टी मेयर व स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का भी चुनाव होगा। बता दें कि दिल्ली में 6 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव होना था। लेकिन सदन में मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। आप पार्षदों ने मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया था। इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था। आप और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की भी हुई थी। यहां तक कि सदन में कुर्सियां भी चली थीं। कुछ पार्षद इस दौरान टेबल पर भी चढ़ गए थे। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था। एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह चुनाव इसलिए खास होने वाले है क्योंकि आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी के सदन में बहुमत होने के बाद भी बीजेपी ने अपना मेयर उम्मीदवार उतारा है। आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और बीजेपी ने रेखा गुप्ता को उतारा है। इस बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ जारी खींचतान के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी हाउस के बाहर प्रदर्शन किया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल दिल्ली के टीचर्स की ट्रेनिंग में रुकावट डाल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी बच्चों को अपना बच्चा मानता हूं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी विधयकों का #LG के खिलाफपैदल मार्च।
— DW Samachar (@dwsamachar) January 16, 2023
"कोई LG कहे कि वो SC को नहीं मानता तो जनतंत्र नहीं बचेगा, हम "Teachers को Training के लिए #Finland जाने दो" @LtGovDelhi एक Advisor रखें जो #SC-संविधान की समझ रखता हो": मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal #Delhi pic.twitter.com/DeWCMAPhr9
मैं चाहता हूं कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। हम चाहते हैं कि गरीबों और मिडिल क्लास के बच्चों को भी विदेश जैसी शिक्षा मिले। हम अपने सरकारी स्कूलों के टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेज रहे हैं। अभी तक हजार से ज्यादा टीचर्स और प्रिंसिपल्स की हम ट्रेनिंग करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमें 30 और टीचर्स को फिनलैंड भेजना था। एलजी साहब ने ऑर्डर कर दिया कि ये फिनलैंड नहीं जाएंगे। इनकी देश में ही कहीं ट्रेनिंग करवा दो।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












