DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तर भारत ठंड और शीतलहर की चपेट में, पांच राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Cold wave continues to grip North India
Cold wave continues to grip North India
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर की चपेट में जकड़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी हालात खराब है। सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जबकि जम्मू के कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के जोबनेर में पारा माइनस 2.5 डिग्री तक जा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद इन राज्यों में कोहरा कम होगा। उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में धुंध की की वजह से 480 से अधिक ट्रेनों और 25 से अधिक उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक जा पहुंचा। उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़