DW Samachar – Header
BREAKING

Election Commission of India Appoints Maithili Thakur As Bihar’s State Icon

Election Commission of India Appoints Maithili Thakur As Bihar’s State Icon
Election Commission of India Appoints Maithili Thakur As Bihar’s State Icon

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस जिले की हैं निवासी

Election Commission of India Appoints Maithili Thakur As Bihar’s State Icon
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर को अपना “स्टेट आइकन” बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। मैथिली ठाकुर को इस पद पर पहुंचाने के लिए बिहार राज्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। बता दें कि मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में मैथिली और उनके दो भाइयों को चुनाव आयोग द्वारा मधुबनी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। मैथिली ठाकुर ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी साझा की है। उन्होंने लिखा कि मुझे Election Commission Of India की ओर से बिहार राज्य का नया आइकन बनाया गया। मेरे लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है। आप सभी शुभकामनाएं दीजिए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मैं अपनी भूमिका सही तरीके से निर्वहन कर सकूं। गौरतलब है कि मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली मैथिली बचपन से ही लोक गीत गाती हैं। उन्होंने अपने दादा से संगीत की प्रारभिंक शिक्षा ली है। उनके दादा गांव में ही भजन-कीर्तन किया करते थे। मैथिली ठाकुर ने सारेगामा, राइजिंग स्टार समेत कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। 2017 में राइजिंग स्टार में भाग लेने के बाद मैथिली घर-घर में लोकप्रिय हो गई। वह शो की पहली फाइनलिस्ट थी। हालांकि, वह दो वोटों से इस शो का खिताब पाने से चूक गई थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़