DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत का जाना हाल चाल

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami meets Rishabh Pant who has been admitted in Max Hospital
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।

गौरतलब है कि शक्रवार को भले सुबह भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बीएमडब्‍ल्‍यू कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गयी थी।दुर्घटना में पंत को काफी चोटें आई थी। यह हादसा दिल्ली से रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News