दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के वृद्धाश्रम में लगी आग, 2 वृद्धों की मौत

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दक्षिणी के ग्रेटर कैलाश इलाक़े में आज रविवार सुबह एक वृद्धाश्रम में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में दो वरिष्ठ नागरिकों की मौत की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कैलाश-2 के अंतारा नाम के अस्पताल और वृद्धाश्रम की तीसरी मंज़िल पर आग लग गई जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियां मौक़े पर पहुंचीं जहाँ प्रयास के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना में 13 लोगों को बचाया गया। वहीं दो वृद्धों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
फिल्हाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












