
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में एमसीडी के नतीजे आने के बाद अभी भी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। शुक्रवार (9 दिसंबर) को कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में जाने वाले पार्षदों ने चंद घंटों बाद ही घरवापसी कर ली। पार्टी छोड़ कर फिर से वापसी करने वालों में दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी और उनके साथ दोन अन्य पार्षद थें। उन्होंने ऐसा करने के लिए माफी भी मांगी है।
बता दें कि कांग्रेस के दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहदी अपने साथ पार्षद सबीला बेगम और पार्षद नाजिया खातून को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही एमसीडी में आप के पार्षदों की संख्या बढ़कर 136 हो गई थी। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था, हालांकि चंद घंटों बाद ही उन्होंने घर वापसी कर ली।
आखिर क्यों ज्वाइन की थी आम आदमी पार्टी?
एमसीडी चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस के पार्षद अली मेहदी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में विकास चाहते हैं इसलिए आप में शामिल होने का फैसला किया। मेहदी ने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों को देखकर आप में शामिल होने का फैसला किया। हम अपने इलाके में विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफाबाद मेरा घर है और पिता दो बार यहां से विधायक रहे। उनके कार्यकाल में हमने अपने वार्ड के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद से मुस्तफाबाद में विकास कार्य की गति धीमी हो गई।

अरविंद केजरीवाल एकजुट होकर काम करने कि की थी अपील
बता दें कि एमसीडी के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी पार्षदों से एकजुट होकर और मिलकर काम करने की अपील की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि, ‘हमें मिलकर काम करना है। मेरी सभी से अपील है कि राजनीति बस आज तक की थी। अब सभी को मिलकर काम करना है। मैं सभी का सहयोग चाहता हूं। मैं सभी पार्षदों से निवेदन करता हूं कि अब पार्टी के पार्षद नहीं अब आप दिल्ली के पार्षद हैं। अब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। आज के बाद मैं सभी पार्टियों से भी सहयोग की अपील करता हूं।’
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












