DW Samachar – Header
BREAKING

भाजपा कल मनाने जा रही है निगम चुनाव प्रचार का सुपर संडे राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत, कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री करेंगे रोड शो

MCD Election 2022 - BJP - Vijay Sankalp Roadshow
BJP announced the names of the Central Office Bearers eyeing Lok Sabha Elections 2024
MCD Election 2022 - BJP  - Vijay Sankalp Roadshow
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा निगम चुनाव को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुकी है। इसकी तैयारियां भी काफी जोर शोर से है। भाजपा कल संडे को ध्यान में रखते हुए और चुकी कल से प्रचार करने की अनुमति सभी प्रत्याशियों को मिलने जा रही है, तो इस मौके को भूनाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल के खिलाफ प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भी मौजूद होंगे।

दिल्ली के चौदह जिलों के अंदर भाजपा का यह रोड शो एक साथ होगा जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह एवं मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्वशर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा, सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे।

Digital Women Trust

दिल्ली के सांसद डॉ हर्षवर्धन, श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री गौतम गंभीर, श्री हंसराज हंस भी रोड में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सभी 14 जिलों में एक साथ होने वाले रोड शो को लेकर भाजपा की विशेष तैयारियां हैं। बताया जा रहा है कि हर वार्ड को साधने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद अब सभी का इंतजार है कि आखिर गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली कब निकलेगी। फिलहाल सुपर संडे को निकलने वाली रैली कीपूरी डिटेल नीचे दी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़