
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जेल के अंदर बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किले बढ़ती जा रही है। अभी हाल ही में सुकेश चंद्रशेखर ने जिस तरह से अपने लेटर में कहा था कि उसने प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 2 करोड़ प्रति महीना पिछले पांच महीनों से सत्येन्द्र जैन को दे रहा था और साथ ही यह सब काम उसने केजरीवाल से फोन पर बात करने पर किया है। अभी इसी मामलें को आम आदमी पार्टी सफाई देती तबतक एक और वीडियो सत्येन्द्र जैन का जेल से वायरल होना शुरु हो गया है।
वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि सत्येन्द्र जैन बड़े आराम से बेड पर लेट कर मसाज ले रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास बिसलेरी की बोतलों के साथ कई सुख सुविधा और फोन पर भी देखे जा सकते हैं। भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट किया और कहा कि आप का पाप सत्येन्द्र जैन के रुप में सबके सामने आया है। इसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर केजरीवाल सरकार से सवाल पूछे।
आम आदमी पार्टी के नेता तिहाड़ जेल में भी लेते हैं VVIP ट्रीटमेंट।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) November 19, 2022
देखिए, AAP के हवालाबाज मंत्री सत्येंद्र जैन कैसे कर रहे हैं जेल में ऐश!#AAPMassageParlour pic.twitter.com/nTUGfhDbH7
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में जेल अंदर बन्द अरविंद केजरीवाल के कट्टर ईमानदार मंत्री सतेंद्र जैन द्वारा जेल के अंदर मसाज कराते हुए एक वीडियो को सबके सामने प्रस्तुत किया। जितने गुणगान केजरीवाल अपने कट्टर मंत्री सतेंद्र जैन का करते रहे हैं उनके कारनामे उतने ही अजीब है और वह एक-एक करके बाहर आ रहे हैं।
गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जिस तरह से केजरीवाल ने अपने मंत्रियों को जेल के अंदर मसाज करा रहे हैं और जेल के अंदर वसूली कर रहे हैं वह बताता है कि केजरीवाल अब अपने ही पुराने वायदों को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने की शपथ लेने वाले आज कानून को तार तार कर रहे हैं। केजरीवाल और उनके मंत्री खुद को कानून से ऊपर समझते हैं और उसका ताजा उदाहरण जेल के अंदर से वायरल हो रहा वीडियो है।
भाटिया ने सवाल करते हुए पूछा कि आम आदमी बनने वाले आखिर जेल के अंदर वीवीआईपी कैसे बन गए। आम आदमी पार्टी आज मसाज पार्टी बन गई है। आज तक अपने मसाज मंत्री को बर्खास्त न करने की आखिर कौन सी मजबूरी है। एक कैदी और आरोपी को कौन सा जेल मसाज देता है। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर कोई भेदभाव नहीं होता इसलिए जेल में कैदी की एक ड्रेस होती है लेकिन सतेंद्र जैन टीशर्ट में क्यों है? तिहाड़ जेल के अंदर चार चार लोग अंदर आते और सबूतों को खत्म करने का काम किया जा रहा है जो सिर्फ केजरीवाल के इशारे पर हो रहा है।
गौरव भाटिया ने शक जताया कि ऐसा लग रहा भ्रष्टाचार की तिजोरी का पासवर्ड महाठग सतेंद्र जैन के पास है और इसलिए केजरीवाल उन्हें सारी सुविधा दे रहे हैं ताकि उनके राज़ बाहर न आए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। स्कूल, मेडिकल सुविधा और कॉलेज देने की बात करने वाले केजरीवाल आज भ्रष्टाचार कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सत्येन्द्र जैन को केजरीवाल का फंड मैनेजर बताते हुए कहा पिछले 5 महीनों से जेल के अंदर बंद है लेकिन जो सुविधा केजरीवाल द्वारा जनता को देना चाहिए वह अपने मैनेजर को जेल के अंदर उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम इंसान की बात करने वाले केजरीवाल आज भ्रष्टाचार में लिप्त अपने खासमखास को जेल में सुविधा इसलिए भी दे रहे हैं ताकि उनकी काली करतूतें कही सत्येन्द्र जैन किसी और को ना बता दें। जेल के अंदर फोन पर बात, पार्टी करना, मसाज करवाना, गवाहों में मिलने की खुली छूट के साथ कई सारी सुविधाएं जेल के अंदर दिलाई जा रही है।
आदेश गुप्ता ने मांग की जेल के अंदर पांच महीनों से बंद मंत्री सत्येन्द्र जैन को तुरंत बर्खास्त किया जाए और उसके बाद उनपर कार्रवाई की जाए। केजरीवाल के संरक्षण में कानून को ताक पर रखकर जिस तरह से सत्येन्द्र जैन ने जेल का दुरुपयोग किया है, यह दंडनीय अपराध है और इसके लिए उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












