DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

Dimple Yadav, files nomination for Mainpuri bypoll
Dimple Yadav, files nomination for Mainpuri bypoll
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सोमावर को कलक्ट्रेट ऑफिस पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दोपहर करीब एक बजे डिंपल यादव मैनपुरी के कलक्ट्रेट पहुंचीं, इसके बाद उन्होंने नामांकन किया। अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने नामांकन करने से पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया । नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद डिंपल ने पति अखिलेश के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिंपल ने कहा है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी को पहचान दी। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद हमेशा की तरह इस बार भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। वहीं अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा है कि बीजेपी रामपुर में क्या कर रही है, पूरा देश जानता है। वहां लोगों पर झूठे मुकदमे लग रहे हैं । नामांकन के दौरान धर्मेंद्र यादव, राम गोपाल यादव, अभय राम यादव और तेज प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। डिंपल यादव के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे। अभी तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। बता दें कि सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव अगले महीने 5 दिसंबर को होंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News