भारत के खिलाफ टी20 और वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने भी किया टीम का ऐलान

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
T20 वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है। इंग्लैंड के रूप में विश्व को एक वर्ल्ड चैंपियन मिल चुका है। अब सभी टीमें एक बार फिर से बाइलेट्रल सीरीज़ की तैयारी में जुट गई है। भारत इस वक्त अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के बाद न्यूजीलैंड पहुँच चुकी है। जहां उसे वनडे और टी 20 द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया 3-3 मैचों की T20I और वनडे सीरीज़ में हिस्सा लेगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
वनडे और T20I दोनों स्क्वॉड में 13-13 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. टीम की कमान एक बार फिर केन विलियमसन के हाथों में ही होगी। हालांकि इस टीम में मार्टिन गुप्टिल (Martin guptill) और ट्रेंट बोल्ट (Trent boult) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। गुप्टिल तो बहुत पहले से ही टीम से बाहर चल रहे हैं और उसका कारण है उनका मौजूदा फॉर्म। ऐसा नहीं है कि उनकी जगह पर टीम में शामिल फिन एलन खराब है बल्कि उन्होंने अपने आप को साबित किया है और इस बीते टी20 वर्ल्ड कप के दौरान शानदार शुरुवात दिलाई है। जबकि अगर बात बोल्ट की करें तो उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुद को दूर रखा गया है।
अगर बात भारत की करें तो एक नई टीम देखने को मिलेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत पहली बार टी20 मैच खेलेगा जबकि वनडे की कमान शिखर धवन को दी गई है। भारत ने इस दौरे के लिए 31 अक्टूबर को ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था। इस टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को दौरे के लिए आराम दिया गया था। अब ऐसे में यंग ब्लू मैन आर्मी क्या करती है यह वक्क्त बताएगा।
Our squads to face India in three T20I's & three ODI's starting on Friday at @skystadium 🏏
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 14, 2022
Details | https://t.co/OTHyEBgKxQ#NZvIND pic.twitter.com/2Ov3WgRJJt
कुछ इस प्रकार का पूरा शेड्यूल
इंडियन टीम इस दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले T20I मुकाबले से करेगी। इसके बाद उसका अगला दोनों टी20 मैच माउंट माउंगनुई में 20 नवम्बर और तीसरा ऑकलैंड में 22 नवम्बर को होने वाला है। वहीं वनडे सीरीज़ की शुरुआत 25 नवंबर से ऑकलैंड में होगी। जबकि दूसरा वनडे हैमिल्टन में 27 को होनी है। जबकि आखिरी मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
अब टीम पर एक नज़र

न्यूजीलैंड की T20 टीम:
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर
न्यूजीलैंड की वनडे टीम:
केन विलियमसन (c), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर और टिम साउदीे
भारत की T20I टीम:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युज़वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












