22 महीनों बाद ट्वीटर पर हुई डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी, एलन मस्क के एकाउंट जारी करने से पहले जानें लोगों के विचार

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी हो गई है। शनिवार को ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 8, 2021
दरअसल, एक दिन पहले ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट पर से बैन हटाने के लिए एक पोल कराया था। इस एग्जिट पोल में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 51.8 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप की ट्विटर पर वापसी को लेकर सहमति जताई, वहीं 48.2 प्रतिशत लोग इससे असहमत थे। वहीं मस्क की घोषणा के तुरंत बाद
ही ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकांडट से बैन हटा लिया गया और करीब 22 महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बहाल किया गया है।
भड़काऊ ट्वीट के चलते सस्पेंड हुआ था डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भड़काऊ ट्वीट के चलते ब्लॉक किया गया था। दरअसल, अमेरिका में हुए चुनाव के बाद जो बाइडन को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया था। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उपद्रव किया था। भीड़ के इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए ट्विटर ने पहले ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए और बाद में पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















