आज से यूएई में इमिग्रेशन रूल बदलने से भारतीयों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
एडवांस वीजा सिस्टम, यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले महीने इसकी घोषणा की थी जो आज यानी सोमवार से लागू हो रही है। इस नई घोषणा में 10 साल की एक्सपेंडेड गोल्डन वीजा स्कीम भी शामिल है। इतना ही नहीं वर्कर के स्किल के हिसाब से भी वीजा की कैटेगरी को बांटा गया है। स्किल्ड वर्कर्स के लिए पांच साल की ग्रीन रेजीडेंसी और एक मल्टीपल एंट्री टूरिस्ट वीजा भी है। इसमें विजिटर्स यूएई में 90 दिन तक रुक सकेंगे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इन बदलाव के बाद क्या-क्या चीज़ें बदल जाएगी या क्या क्या बदलेगी इसको एक बार समझते हैं।
अगर बात ग्रीन वीजा की करें तो पांच साल के ग्रीन वीजा की मदद से विदेशी बिना स्थानीय नागरिकों या कर्मचारियों की मदद से खुद को स्पांसर कर सकेंगे। इस वीजा के लिए फ्रीलांसर्स, स्किल्ड वर्कर्स और निवेशक एलिजिबल होंगे। इसके साथ ही ग्रीन वीजा धारक अपने परिवार के सदस्यों को भी स्पांसर कर सकेंगे। परमिट एक्सपायर का भी समाधान निकाला गया है मतलब अगर किसी ग्रीन वीजा होल्डर का परमिट एक्सपायर करता है तो उन्हें छह महीने का समय दिया जाएगा।
वही बात अगर गोल्डन वीजा की करें तो यह निवेशकों, एंटरप्रेन्योर्स, व्यक्तियों और अनोखी प्रतिभा के धनी लोगों के लिए होगा। इसके तहत उन्हें 10 साल की एक्सपेंडेड रेजीडेंसी मिलेगी। गोल्डन वीजा वाले होल्डर्स भी अपने फैमिली मेंबर्स और बच्चों को स्पांसर कर सकेंगे। इस वीजा की सबसे खास बात है जो इससे पहले नहीं हुआ कि अगर किसी गोल्डन वीजा होल्डर की मौत हो जाती है तो फैमिली मेंबर्स उसके बाद भी वहां रह सकते हैं, जब तक कि वीजा वैलिड रहता है। इसके अलावा उन्हें बिजनेस में भी सहूलियत बरती गई है। मतलब ये कि इन्हें अपने बिजनेस पर 100 फीसदी मालिकाना हक दिया गया है।
अगर जो व्यक्ति टूरिस्ट वीजा पर जाना चाहता है तो वह वहां 60 दिनों तक रुक सकता है। जबकि पांच साल का मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा यूएई आने वालों को लगातार 90 दिन रुकने की इजाजत देगा।जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा प्रोफेशनल्स को यूएई में बिना स्पांसर या होस्ट के नौकरी ढूंढने में मदद करेगा। इन सारी सुविधाओ के साथ यूएई ने वहां आने वाले टूरिस्ट, जॉब सीकर और अन्य स्किल या बिजनेस को खुले दिल से इनविटेशन दे दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















