अर्शदीप-चाहर के स्विंग में फंसे अफ्रीकी बल्लेबाज, बाकी काम राहुल-सूर्यकुमार ने कर डाला

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जब पहला टी20 मुकाबला त्रिवेनन्दपुरम में शुरू हुआ तो वहां आये दर्शकों ने लोकल बॉय संजू सैमसन को जरूर मिस किया जिन्हें यह फील्ड काफी पसंद है। लेकिन अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने उन्हें ज्यादा देर तक निराश नहीं रखा और मात्र 15 गेंदों के अंदर ही आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने एक ही ओवर में डिकॉक, रॉशो और मिलर को पवेलियन भेजकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी।
टॉस जीतकर भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अफ्रीका को बैटिंग के लिए इनवाइट किया और फिर शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला। अफ्रीका कुछ समझ पाती तब तक टीम के टॉप ऑर्डर अर्शदीप और चाहर के चंगुल में फंस गए थे। वो तो भला हो केशव महाराज, पर्नेल और मारक्रम का जिन्होंने टीम को 100 के पार पहुँचाया और अपने गेंदबाजों को थोड़ी राहत दी। केशव महाराज ने 8वें नम्बर पर आकर 35 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल है।
मरक्रम ने 25 और पर्नेल ने 24 रनों का योगदान दिया। इतनी मजबूत साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से पूरे 20 ओवर में सिर्फ 4 छक्कों का लगना बताता है कि भारतीय गेंदबाज नकेल कसने में कामयाब रहे। अर्शदीप ने 32 रन देकर 3 विकेट, चाहर 24 पर 2, हर्षल ने 26 पर 2 और अक्षर 16 रन देकर एक विकेट हाशिल किया। अश्विन को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन किफायती स्पेल डालते हुए उन्होंने 4 ओवर में मात्र 8 रन खर्च किए।
107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम रोहित शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट गवां दिया। 2 गेंदों का सामना करने के बाद रोहित शर्मा ज़ीरो पर रबादा के शिकार हो गए। इसके बाद आये विराट कोहली ने सम्भलने की कोशिश की और 9 गेंदों में 3 रन बनाए ही थे कि नॉर्किया ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। लेकिन दो टॉप ऑर्डर के बैट्समैन को सस्ते में निपटता देख के एल राहुल ने एक छोर संभालने की कोशिश की और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को आगे ले जाने का जिम्मा उठाया।
के एल राहुल ने 56 गेंदों में 51 और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रनों की नॉट आउट पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। पारी के 17वें ओवर में जीत की नहीं बल्कि दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक का दर्शक इंतजार कर रहे थे। उस वक़्त टीम को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी। सूर्यकुमार यादव उस वक़्त 48 पर थे और फिर राहुल 44 रनों पर बैटिंग कर रहे थे। पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने एक सिंगल लेकर 49 पर पहुँचे। उसकी अगली ही गेंद पर राहुल ने भी एक सिंगल लेकर स्ट्राइक सूर्य को दे दी। फिर सूर्य ने एक सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। और स्ट्राइक राहुल के पास था। टीम को जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी और के एल राहुल को अर्धशतक के लिए 5 रनों की। फिर क्लास दिखा राहुल का और सम्सी की गेंद पर जोरदार शॉट खेला और गेंद को बाउंडरी के बाहर आधा दर्जन रन के लिए भेज जीत दिला दी और साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
इस तरह से भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से लीड ले लिया। भारत के साथ टी20 सीरीज खेलते हुए अफ्रीका टीम ने आज तक कोई सीरीज नहीं हारी है। अब भारत के पास यह अच्छा मौका है कि यह अफ्रीका को होम सीरीज में मात दे सके। अगला मुकाबला गांधी जयंती वाले दिन इंदौर में होना है। यहां भारत को सीरीज जितने का अच्छा मौका होगा जबकि अफ्रीकी टीम वापसी को सोचेगी।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












