DW Samachar – Header
BREAKING

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जहानाबाद में ‘डी डब्लू ट्रस्ट’ एवं रक्त सेवा’ के द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवं रक्तदान अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में डिजिटल वुमेन ट्रस्ट एवं रक्त्सेवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान पिछले दो महीनों में रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र एवं अंगवस्त्र … Read more

National Volunteer blood donation day celebrated in Jehanaba
National Volunteer blood donation day celebrated in Jehanabad
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवं रक्तदान अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में डिजिटल वुमेन ट्रस्ट एवं रक्त्सेवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान पिछले दो महीनों में रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल सोलह लोग रक्तदान करने पहुंचे जिसमें से जॉच के बाद 11 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों में आशना अनम, धीरज कुमार, निर्भय प्रकाश ओझा, ममता कुमारी, संतोष कुमार, अमरेश कुमार सिंह, आबिद आलम, अमित कुमार सिन्हा, मिलन कुमार, उत्तम केशरी, पंकज कुमार शामिल थे।

आज के रक्तदान शिविर के पहले ब्लड बैंक में सिर्फ 5 यूनिट ब्लड था, वहीं आज के शिविर के बाद ब्लड बैंक में 16 यूनिट ब्लड हो गया है। इस अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए सदर अस्पताल के अधिक्षक डॉ देवदास चौधरी ने कहा कि ‘रक्तसेवा एवं डिजिटल वूमेन ट्रस्ट जैसे संस्थाओं के रक्तदाताओं द्वारा ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कारण जिला अस्पताल में प्रसूति महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन बढ़ा है। जिले में पहली बार पिछले महीने कुल 55 सिजेरियन ऑपरेशन किये गये हैं। वहीं थैलीसीमिया समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों को भी रक्तदान का लाभ मिल रहा है।

रक्तदान अमृत महोत्सव का हुआ समापन, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रक्तसेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार बिकु ने बताया कि देश भर में चल रहे रक्तदान अमृत महोत्सव का समापन रक्तदान शिविर लगाकर एवं रक्तदाताओं को सम्मानित कर किया गया। वहीं डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के महासचिव अभिषेक कुमार ने बताया की ‘रक्तदान से बड़ा दान कोई और नहीं हो सकता और इस पवित्र काम के लिए सभी को आगे आना चाहिए।’

इस अवसर पर चार दर्जन रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दो महीने में अमृतकाल के दौरान रक्तदान किया था। समापन समारोह में जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी के संयोजक नवीन शंकर, डी डब्लू ट्रस्ट के महासचिव अभिषेक कुमार, रक्तसेवा के आशुतोष कुमार, अवनीश कुमार रॉबिन, डिम्पी कुमारी, बंटी कुमार, रक्तक्रान्ति के अमित कैप्टन, मातृत्व फाउंडेशन के विकास कुमार सहित जिले के कई प्रमुख रक्तदाता उपस्थित थे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अमर कुमार के निर्देश में रक्त संग्रहित किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़