गुजरात में केजरीवाल पर गरबा कार्यक्रम के दौरान फेंकी गई पानी की बोतल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गुजरात विधानसभा चुनाव पास आते ही सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। सरगर्मियों का ही कारण है कि कभी कोई किसी कार्यकर्ता को अपना बनाता है तो दूसरे ही पल वही कार्यकर्ता दूसरी पार्टी की भीड़ में भी नज़र आने लगता है। लेकिन अभी जो हुआ है वह ऐसा लगता है कि केजरीवाल के साथ चुनावी रैलियों में हमेशा से प्रकोप बन चुका है।
दरअसल गुजरात में गरबा कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर पानी की बोतल फेंक दी गई है। राजकोट के खोडलधाम गरबा कार्यक्रम में यह घटना हुई है। नील सिटी क्लब के गरबा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पानी की बोतल फेंकी गई, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि किसने यह हरकत की और क्यों की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुजरात में थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि गुजरात में भाजपा शासन के दौरान जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, उन सब का पैसा स्विस बैंक में रखा गया है जिसे आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर वापस लागएगी। मतलब काला धन लाने की बात एक बार नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं और दूसरी बार अब केजरीवाल भी कह रहे हैं। चुनावी वायदों की तो जैसे बौछार सी हो रही है। राजनीतिक पार्टियां जितने वायदें कर रही हैं, अगर उसका 40 फीदसी भी काम हो जाए तो शायद गुजरात देश के सर्वोत्तम राज्यों में सबसे ऊपर होगा। केजरीवाल ने पूरे गुजरात में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 मोहल्ला क्लीनिक, राज्य के प्रत्येक गांव में सरकारी विद्यालय के निर्माण का भी वादा किया। इतना ही नहीं उन्होंने सभी के लिए “मुफ्त और असीमित” स्वास्थ्य सेवाओं का भी आश्वासन दिया
गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने वाले हैं, लेकिन राजनेताओं का राजनीतिक दौरा का क्रम लगातार जारी है। राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन, केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा सरकार की एक खुफिया जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत कर राज्य में सरकार बनाने वाली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चुनाव के मद्देनज़र पार्टी का प्रचार करते हुए केजरीवाल ने कच्छ जिले के गांधीधाम शहर और जूनागढ़ में दो रैलियों को संबोधित किया।
केजरीवाल कहा कि यदि आप सत्ता में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर गुजरात के निजी विद्यालयों का भी ‘ऑडिट’ किया जाएगा। इन विद्यालयों द्वारा एकत्र किया गया अतिरिक्त पैसा लोगों को लौटाया जाएगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने स्विस बैंक में अपना अवैध पैसा रखा है। वे विभिन्न करों के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा करते हैं तो पैसा कहां चला जाता है?
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












