DW Samachar – Header
BREAKING

‘मेरा स्कूल सबसे अच्छा’ बताने के चक्कर में दो सीएम आपस में ही भीड़ गए

अभी हाल ही में खबर आई थी कि हेमंत बिस्वा ने मनीष सिसोदिया पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। कारण था पीपीई कीट। लेकिन हेमंत बिस्व सरमा अब अरविंद केजरीवाल से ही प्रत्यक्ष रूप से भीड़ गए हैं। दोनों के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार देखने को मिला है। दिल्ली की सीएम की ओर से … Read more

Hemanta Biswa Sharma and Arvind Kejriwal
CM vs CM: Himanta, Kejriwal trade jibes over Goverment School Condition in their states
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अभी हाल ही में खबर आई थी कि हेमंत बिस्वा ने मनीष सिसोदिया पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। कारण था पीपीई कीट। लेकिन हेमंत बिस्व सरमा अब अरविंद केजरीवाल से ही प्रत्यक्ष रूप से भीड़ गए हैं। दोनों के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार देखने को मिला है। दिल्ली की सीएम की ओर से तंज कसने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल से पूछा है कि उन्होंने 7 साल में कितने स्कूल बनाए। पलटवार में आप संयोजक ने भी उन्हें एक दूसरे के स्कूल देखने को कहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि सरमा बुरा मान गए, लेकिन उनका मकसद कमियां निकालना नहीं था।

अब सवाल यह है कि आखिर दोनों सीएम को जुबानी जंग की जरूरत क्यों पड़ी? इसकी शुरुआत होती है एक ख़बर से। खबर में खराब रिजल्ट का हवाला देकर 34 स्कूलों को बंद करने की बात कही गई थी। जिसपर केजरीवाल ट्वीट कर दिए। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,

Digital Women Trust

‘स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की जरूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।’

केजरीवाल का कहना इतना कहना था कि सरमा भड़क गए और उनका गुस्सा उनके ट्वीट में साफ दिखाई दे रहा था। सरमा ने ट्वीट कर केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि ”प्रिय अरविंद केजरीवाल जी। हमेशा की तरह आपने फिर बिना होमवर्क के टिप्पणी की है। जब मैं असम का शिक्षा मंत्री था तब से अब तक, नोट कर लीजिए, असम सरकार ने 8610 नए स्कूल बनाए हैं। पिछले 7 साल में दिल्ली सरकार ने कितने नए स्कूल बनाए हैं?”

बात यही रुक जाती तो समझ आता लेकिन केजरीवाल ने इसपर रिप्लाई तो दिया ही साथ में चुनौती भी दे डाली। चुनौती देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया

”अरे। लगता है आप बुरा मान गए। मेरा मकसद आपकी कमियां निकालने का नहीं था। हम सब एक देश हैं। हमें एक दूसरे से सीखना है। तभी तो भारत नंबर वन देश बनेगा। मैं आता हूं ना असम। बताइए कब आऊं? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना। आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं।”

केजरीवाल के इस ट्वीट का रिप्लाई तो नहीं आया लेकिन उन दोनों की ट्वीटर युद्ध सबके सामने आ गई। अभी हाल ही में हेमंत बिस्व सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के झूठे बयान पर केस किया था कि मीडिया में गलत तथ्य पेश कर उनकी और मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़