DW Samachar – Header
BREAKING

इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी की 158 साल पहले आज के दिन आधिकारिक रूप से स्थापना हुई थी

दुनिया में फैली इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी की 158 साल पहले आज के दिन नींव रखी गई थी। 22 अगस्त 1864 को ही इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी की आधिकारिक स्थापना हुई। हेनरी डुनेंट स्विट्जरलैंड के थे इसलिए उनके सम्मान में रेड क्रॉस सोसायटी के झंडे को स्विट्जरलैंड के झंडे के रंग को उलटकर बनाया गया। … Read more

IMG-20220822-WA0016
158 years of IRCS, The International Red Cross Society was officially founded on 22nd August 1968
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया में फैली इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी की 158 साल पहले आज के दिन नींव रखी गई थी। 22 अगस्त 1864 को ही इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी की आधिकारिक स्थापना हुई। हेनरी डुनेंट स्विट्जरलैंड के थे इसलिए उनके सम्मान में रेड क्रॉस सोसायटी के झंडे को स्विट्जरलैंड के झंडे के रंग को उलटकर बनाया गया। स्विट्जरलैंड के झंडे में लाल बैकग्राउंड पर सफेद रंग का क्रॉस है। रेड क्रॉस के झंडे को सफेद बैकग्राउंड पर लाल रंग के क्रॉस से बनाया गया। इसका हेडक्वार्टर जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है और इसके द्वारा अलग-अलग देशों के सरकारों के बीच कोऑर्डिनेट किया जाता है । किसी भी युद्ध ,बीमारी और आपदा के समय ये संस्था लोगों की सहायता करती है। 19वीं सदी के शुरुआती 70 साल, ये वो दौर था जब पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर युद्ध लड़े गए। 1861 में अमेरिकन सिविल वॉर की शुरुआत हो चुकी थी। इस वॉर में लाखों लोग मारे गए। इससे पहले वाटरलू, क्रीमिया और यूरोप के कई देशों में युद्ध हुए। इनमें लाखों लोगों की मौत हुई। युद्ध के दौरान और जीत के बाद भी दुश्मन देश एक-दूसरे के खिलाफ अमानवीय बर्ताव करते थे। इन बर्तावों को रोकने के लिए न तो कोई कानून था न देशों के बीच कोई संधि। युद्ध के दौरान हो रहे इन अमानवीय अत्याचारों के गवाहों में एक एक्टिविस्ट हेनरी डुनेंट भी थे। 1859 में हेनरी ने इटली के सोलफिरेनो में हुए युद्ध में इस भयावहता को देखा था। इस युद्ध में 40 हजार सैनिक मारे गए थे, इनमें से कई तड़प-तड़पकर मर गए और उन्हें कोई मेडिकल सहायता नहीं मिली। हेनरी ने युद्ध के समय घायलों की मदद करने और अमानवीय व्यवहार रोकने के लिए देशों के बीच एक संधि की जरूरत पर जोर दिया। 22 अगस्त 1864 को 12 देशों के बीच युद्ध क्षेत्र में घायल सैनिकों की स्थिति में सुधार के लिए जिनेवा के एक होटल में एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसे ही पहला जिनेवा कन्वेंशन कहा जाता है। 22 अगस्त 1864 को ही इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी की आधिकारिक स्थापना हुई। इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट दुनिया भर में लगभग 97 मिलियन स्वयंसेवकों, सदस्यों और कर्मचारियों के साथ एक मानवीय आंदोलन है, जिसे मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए, सभी मनुष्यों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने और मानव पीड़ा को रोकने और कम करने के लिए स्थापित किया गया था। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के दौरान की गई थी । भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की 700 से भी ज्यादा शाखाएं हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़