DW Samachar – Header
BREAKING

हिमाचल, उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश से मची भारी तबाही, दर्जनों लोगों की मौत, कई लोग लापता

देश के पांच राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में … Read more

93684068
Monsoon fury claims 37 lives in northern hills
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश के पांच राज्यों में भारी बारिश ने अपना कहर मचा दिया है। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। इसमें सबसे ज्यादा हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाई। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई।

हिमाचल में शुक्रवार रात से भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते मणिमहेश यात्रा दो दिन टाल दी गई है। मंडी में भूस्खलन और बादल फटने से 16 लोग मलबे में दब गए। यहां 13 लोगों ने जान गंवाई। यहां एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, थुनाग में बादल फटने से 31 मकान, 60 दुकानें, 26 गोशालाएं और एक पुल ध्वस्त हो गया। चंबा में मलबे में दबने से घर में सो रहे दंपती और बेटे की मौत हो गई। प्रदेश में 268 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई। हिमाचल और उत्तराखंड में 17 लोग लापता हैं। वहीं तेज बारिश की वजह से उत्तराखंड के कई नदियों में उफान की स्थिति बनी हुई है। राज्य की कई सड़कें और पुल टूट गए हैं। जिससे लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इस दौरान उत्तराखंड में चार लोगों की मौत हुई है और 12 से अधिक लोग लापता हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 2 लोगों की मौत हुई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़