
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
शुक्रवार को पूरे देश भर में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी की धूम रही। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही कृष्ण नगरी में लाखों भक्त कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे थे। रात 12 बजते ही भगवान कृष्ण का जन्म हो गया। उनके जन्म के साथ ही मथुरा के मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। पूरा शहर नंद के आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा।







20 लाख से ज्यादा भक्त मथुरा में जनमाष्टमी मनाने पहुंचे। श्री कृष्ण जन्मभूमि में वैदिक मंत्रों के बीच 1008 कमल पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद भगवान को गर्भगृह से बाहर अभिषेक के लिए लाया गया। जन्मभूमि मंदिर के आसपास करीब 5 किलोमीटर इलाके में पैर रखने की जगह नहीं है। बांके बिहारी मंदिर के कपाट 9.30 बजे बंद कर दिए गए। गर्भ गृह में अभिषेक किया गया। रात 1 बजे मंगला आरती के साथ कपाट खोल दिए गए। बांके बिहारी में साल में सिर्फ एक बार ही मंगला आरती होती है। द्वारकाधीश मंदिर में शहनाई की धुन पर भक्त नाचते हुए कान्हा के भजन गा रहे हैं। विश्व के सबसे ऊंचे बनने वाले चंद्रोदय मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा-वृंदावन पहुंचे। सीएम योगी कृष्ण जन्मस्थली मंदिर में पहुंचकर पूजा की। जय-जय श्री राधे, वृंदावन बिहारी लाल की जय के जयकारे लगाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












