DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, यमुना ने पार किया खतरे का निशान

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का आसार दिखाई देने लगे हैं। शुक्रवार देर रात राजधानी दिल्ली में यमुना का स्तर 205.65 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक आज शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि … Read more

IMG-20220813-WA0010
Delhi flood alert: Yamuna river crosses danger mark of 205.33 mts
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का आसार दिखाई देने लगे हैं। शुक्रवार देर रात राजधानी दिल्ली में यमुना का स्तर 205.65 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के मुताबिक आज शनिवार शाम तक यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि अधिकारियों के मुताबिक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में एक लाख क्यूसेक से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना के 205.33 मीटर के जलस्तर को खतरे का निशान घोषित किया है। यहां जब जलस्तर 204.50 मीटर होता है, तब नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी जाती है।

Digital Women Trust

वहीं, 207.49 मीटर जलस्तर पहुंचने पर दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ सकती है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यमुना खादर के आसपास और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अपने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यमुना के जलस्तर की निगरानी रखने का निर्देश दिए हैं। संवेदनशील बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने, नदी के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल की संख्या बढ़ाने, तटबंधों की रखवाली में 34 नावों और मोबाइल पंपों को तैनात किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़