कॉमनवेल्थ खेल 2026 में मीराबाई चानू ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए उनकी उपलब्धियां, रिकॉर्ड और प्रेरणादायक सफर।
Mirabai Chanu Wins India’s First Gold at CWG 2026
राष्ट्रमंडल खेलों 2026 का आगाज हो चुका है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा यह ओलंपिक खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाला है। इस दौरान भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पहला गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।
स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने तीसरी बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत कर देश को एक नई उपलब्धि दी है। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में 22kg के अंतर से गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने कुल 190kg (85 स्नैच, 105 क्लीन एंड जर्क) का भार उठाया।
मीराबाई चानू ने सिर्फ गोल्ड ही नहीं जीता, बल्कि उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को बुरी तरह पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सिल्वर मेडल जीतने वाली खिलाड़ी से 22 किलो अधिक वजन उठाकर जीत हासिल की।
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह भारत का तीसरा मेडल है। इससे पहले झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल और ऋषिकंत सिंह ने पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है।
Queen of RECORDS! 🏋️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 26, 2026
𝐆𝐨𝐥𝐝 𝐦𝐞𝐝𝐚𝐥. 𝐆𝐚𝐦𝐞𝐬 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝𝐬! 👑
Mirabai Chanu stamps her authority on the 48kg class with a dominant show at the Commonwealth Games Glasgow 2026.
Watch Glasgow 2026, LIVE NOW exclusively on Sony Sports Network TV channels and Sony LIV.… pic.twitter.com/sHxwKkj7cI
कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा
चानू ने पहले प्रयास के लिए 82 किलोग्राम वजन दर्ज कराया। महिलाओं के 48 किलो ग्राम भार वर्ग के स्नैच राउंड में चानू ने दूसरे प्रयास में 82 और तीसरे प्रयास में 85 किला वजन उठाकर लगातार दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया।
चानू ने क्लीन एंड जर्क राउंड में अपने पहले प्रयास के लिए 105 kg वजन चुना। वह अपने पहले प्रयास में 105 kg वजन नहीं उठा पाईं। दूसरे प्रयास में उन्होंने यह वजन उठाया और इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है।
कौन हैं मीराबाई चानू

8 अगस्त, 1994 को इम्फाल के पास नोंगपोक काकचिंग में मीरा बाई चानू ने जन्म लिया। मीरा मैतेई योद्धा समुदाय से आती हैं। उनमें बचपन से ही गजब की ताकत थी; वह इतना भारी सामान उठा लेती थीं जिसे उठाने में उनके बड़े भाई को भी मुश्किल होती थी।
मीराबाई चानू की उपलब्धियां
- टोक्यो गेम्स (2020): सिल्वर मेडल
- वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (2025): सिल्वर मेडल
- वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (2022): सिल्वर मेडल
- कॉमनवेल्थ गेम्स (2018, 2022): गोल्ड मेडल
- कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (2025): सिल्वर मेडल
पेरिस ओलंपिक गेम्स (2024): चौथा स्थान
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















