DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘बालाजी इंडोस्कोपी एंड गैस्ट्रोलॉजी सेंटर’ का शुभारंभ, अब पेट व लिवर रोगों की आधुनिक जांच होगी सुलभ

Jehanabad News: 'बालाजी इंडोस्कोपी एंड गैस्ट्रोलॉजी सेंटर' का शुभारंभ, अब पेट व लिवर रोगों की आधुनिक जांच होगी सुलभ
InShot_20260727_195701978

जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ स्थित सूर्य कॉम्प्लेक्स में सोमवार को ‘बालाजी इंडोस्कोपी एंड गैस्ट्रोलॉजी सेंटर’ का भव्य शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। केंद्र के प्रोपराइटर ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह जहानाबाद जिले का पहला ऐसा विशेषीकृत सेंटर है, जहां पेट, लिवर एवं आंत से संबंधित बीमारियों की आधुनिक जांच और उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को कम लागत में बेहतर जांच और उपचार उपलब्ध कराना इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बालाजी सेंटर पिछले आठ वर्षों से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है और अब इंडोस्कोपी एवं गैस्ट्रोलॉजी की अत्याधुनिक सुविधाएं जोड़कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

इस केंद्र में डॉ. सौरभ राज (MBBS, MD, DrNB, Consultant Gastroenterologist) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। वहीं, डॉ. अभिषेक कुमार आनंद (MBBS, MD, Cardiologist) के मार्गदर्शन एवं देखरेख में केंद्र का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में उपस्थित चिकित्सकों और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेंटर के शुरू होने से जहानाबाद और आसपास के जिलों के मरीजों को पेट, लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच एवं इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर डॉ. अनवर हुसैन, डॉ. बी.एन. शर्मा, डॉ. प्रिंस कुमार, प्रो. लक्ष्मण शर्मा, चंचल कुमार, धनंजय कुमार, चंद्रशेखर सिंह, रंजन कुमार, रवीश कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवस्थापित चिकित्सा संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: ‘Balaji Endoscopy and Gastroenterology Center’ inaugurated; modern diagnostic facilities for stomach and liver diseases now accessible.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़