DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बैजनाथ निर्माण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं

Jehanabad News: बैजनाथ निर्माण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू किया कांवरिया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेंगी निःशुल्क सुविधाएं
InShot_20260730_203950776

Jehanabad: श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से बैजनाथ निर्माण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। सुल्तानगंज से बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरिया पथ के 24वें किलोमीटर पर स्थित ग्राम बैधपुर में स्थापित इस शिविर का उद्घाटन तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह और जदयू नेता सह कंपनी के प्रबंध निदेशक निरंजन केशव प्रिंस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि भगवान शिव की सच्ची आराधना है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले छह वर्षों से लगातार कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का संचालन कर रही है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी। पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाते हैं। साथ ही उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं और सक्षम लोगों से भी ऐसे जनसेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।


सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार, दवाइयां, नींबू पानी, गर्म एवं ठंडा शुद्ध पेयजल, अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शौचालय, स्नानघर और विश्राम की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि लंबी पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में स्वयंसेवक पूरे श्रावण मास श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे। उद्घाटन समारोह में कंपनी के निदेशक हर्षवर्धन, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, पंकज राकेश, नीतीश कुमार, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कांवरिया श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा भोलेनाथ से सभी कांवरियों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। आयोजकों ने कहा कि पूरे श्रावण मास यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहेगा।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Baijnath Nirman India Pvt. Ltd. has launched a Kanwariya service camp; pilgrims will receive free facilities.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़