DW Samachar – Header
BREAKING

Vice President Election 2022: मायावती का बड़ा एलान, बीएसपी उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को करेगी समर्थन

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान कर दिया है। मायावती ने जगदीप धनखड़ के समर्थन में ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति … Read more

BSP chief Mayawati declares support for NDA’s V-P candidate
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान कर दिया है। मायावती ने जगदीप धनखड़ के समर्थन में ट्विट करते हुए लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।

उन्होंने लिखा कि बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है, तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।

Digital Women Trust

बता दें कि देश में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद अब 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। इसमें एनडीए के तरफ से उम्मीदवार जगदीप धनखड़ है और वही कांग्रेस समेत लेफ्ट पार्टी के उमेदवार मार्गरेट अल्वा हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़