DW Samachar – Header
BREAKING

Presidential Election 2022: आज देश को मिलेंगे 15वें राष्ट्रपति, 11:00 बजे से शुरू होगी मतगणना

भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान के बाद आज संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो जायेगी। पक्ष और विपक्ष के दोनों चेहरे में से विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर … Read more

inshot_20220622_1056434317688734211858681816
President of India Elections Results 2022: Counting of votes of Presidential poll today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान के बाद आज संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो जायेगी। पक्ष और विपक्ष के दोनों चेहरे में से विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। वहीं आज की मतगणना से उन दावों की सत्यता का भी पता चलेगा जिंहोंने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। इस दौरान सबसे पहले सांसदों के मतों की गिनती होगी और उसके बाद निर्वाचन अधिकारी मोदी इसके रुझान की जानकारी देंगे। इसके बाद वर्णमाला के अनुसार दस-दस राज्यों के विधायकों के मत गिने जाएंगे और 20 राज्यों के वोट गिने जाने के बाद मोदी फिर रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। और इन सब के अंत में परिणाम बताया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।

Digital Women Trust

मालूम हो कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़