मंगल, अप्रैल 7, 2026

रोहित ने कभी नहीं सोचा कि एक हॉर्न बजाने मात्र से उसकी हत्या कर दी जाएगी

Bouncer thrashed to death over parking near Delhi’s Saket
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अगर गाड़ी पार्क करने के लिए किसी की जान ले ली जाए तो यह कितनी हैवानियत भरी हुई है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दिल्ली में साकेत थाना इलाके में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। गाड़ी पार्क करने के लिए एक बाउंसर ने जब हॉर्न दिया तो ईंट-पत्थरों से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस का कहना है कि जो सबसे पहले उन्हें खबर मिली और जिस बाउंसर के दोस्तों यह शिकातयत दर्ज़ कराई उन्होंने शुरुआत में ऐसी कोई बात नहीं कही थी। लेकिन जब बाउंसर की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तब जाकर यह पूरा मामला सामने आया।

बाउंसर के दोस्तों का कहना था कि उनके दोस्त को पांच-छह लोगों ने पार्किंग में रखें ईंट-पत्थर से मार-मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। जिस बाउंसर की हत्या की गई है उनका नाम 32 वर्षीय रोहित बताया जा रहा है जो सैदुलाजाब में रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतक बाउंसर का काम करने के अलावा साउथ दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की सुरक्षा के लिए भी काम कर चुका है। अभी फिलहाल वह साकेत में ही राजमा-चावल बेचते थे।

जिन आरोपियों ने रोहित की हत्या की उनमें से प्रियांशु नाम का लड़का सैदुलाजाब का ही रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो इस मामले में 16 जुलाई की सुबह 2:53 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक आदमी साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास लेटा हुआ है। यहां खून भी बिखरा हुआ है। उसके मुंह से भी खून निकल रहा है।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, वहां कोई नहीं मिला। बाद में पता लगा कि घायल को सफदरजंग हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। सफदरजंग से पुलिस को 17 जुलाई की सुबह 4:49 बजे सूचना मिली कि रोहित नाम के एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि यह वही शख्स था, जिसके बारे में 16 जुलाई की तड़के पुलिस को कॉल मिली थी। अब पुलिस के सामने इतनी बड़ी घटना होने की भनक तक नहीं लगी इसलिए वे इस पूरे मामले की हकीकत जानने में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस ने रोहित के एक दोस्त राहुल यादव से मुलाकात की। राहुल से पता चला कि वह, रोहित और उसका एक अन्य दोस्त आशू यादव उस रात कार से आ रहे थे। वह साकेत मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास गाड़ी पार्क करने वाले थे लेकिन तभी पार्किंग के रास्ते में खड़े पांच-छह लड़कों को साइड करने के लिए रोहित ने हॉर्न दे दी। हॉर्न पर सभी गुस्सा हो गए और झगड़ने लगे। और फिर ईट पत्थरों से उन्होंने रोहित के सर पर वार करना शुरु कर दिया। जब रोहित के सर से खून निकलने लगा तो सभी भागने लगे जिसका वीडियो वहां से 100 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया और उसी आधार पर पुलिस ने प्रियांशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हो जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News