DW Samachar – Header
BREAKING

Gujarat riots 2002:- पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट गिरफ्तार, भेजा गया जेल

साल 2002 का गुजरात दंगा, अभी हाल ही में इस दंगे को लेकर वर्तमान पीएम और तत्कालिन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चीट दिया है। जिसको लेकर कई जगहों पर चर्चाएं शुरु हो गई थी। विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा था लेकिन विपक्ष के सवालों के बीच गुजरात पुलिस के विशेष … Read more

Jailed Ex-Cop Sanjiv Bhatt Taken To Ahmedabad In 2002 Riots Case
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

साल 2002 का गुजरात दंगा, अभी हाल ही में इस दंगे को लेकर वर्तमान पीएम और तत्कालिन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने क्लीन चीट दिया है। जिसको लेकर कई जगहों पर चर्चाएं शुरु हो गई थी। विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा था लेकिन विपक्ष के सवालों के बीच गुजरात पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 2002 के साम्प्रदायिक दंगों से जुड़े एक मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को पालनपुर जेल से गिरफ्तार किया है।

आईपीएस संजीव भट्ट पर आरोप है कि उन्होंने दंगों के संबंध में बेगुनाह लोगों को गलत तरीके से फंसाने की साजिश की थी जिसके बाद उन्हें ‘ट्रांसफर वारंट’ के जरिए गिरफ्तार किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक आर बी श्रीकुमार के बाद इस मामले में गिरफ्तार भट्ट तीसरा आरोपी है।

Digital Women Trust

संजीव भट्ट के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वह 27 साल पुराने एक मामले में 2018 से बनासकांठा जिले की पालनपुर जेल में बंद था। यह मामला राजस्थान के एक वकील को गलत तरीके से फंसाने से जुड़ा है। मुकदमे के दौरान पूर्व आईपीएस अधिकारी को जामनगर में हिरासत में मौत के एक मामले में उम्रकैद की सजा भी सुनायी गयी। संजीव भट्ट की गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक ने बाद में कहा कि हमने ट्रांसफर वारंट पर पालनपुर जेल से संजीव भट्ट को हिरासत में लिया को और उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

गुजरात सरकार ने 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए दंगों से संबंधित विभिन्न मामलों में झूठे सबूत के मामले में संजीव भट्ट, श्रीकुमार और सीतलवाड़ की भूमिकाओं की जांच के लिए पिछले महीने एसआईटी का गठन किया था और इसके सदस्यों में से एक मांडलिक भी हैं। अपराध शाखा ने पिछले महीने सीतलवाड़ और श्रीकुमार को गिरफ्तार किया था और वे अभी जेल में हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़