
JOIN OUR WHATSAPP GROUP




एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आज सुबह करीब 10 बजे राजधानी देहरादून पहुंचीं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार के भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वागत किया । यहां से द्रौपदी मुर्मू देहरादून स्थित शहीद स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों और शहीदों को पुष्पांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा। इससे पहले मुर्मू उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं थीं। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा विधायकों और नेताओं से मुलाकात की थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












