DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जस्टिस विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के बने मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Justice Vipin Sanghi sworn in as U’khand HC chief justice
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जस्टिस विपिन सांघी ने नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शपथ दिलाई. जस्टिस विपिन सांघी नैनीताल हाईकोर्ट के 12वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल व सौरभ बहुगुणा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महापौर सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती शर्मा, राज्यपाल के सचिव डा रंजीत कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News