DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

योगी सरकार ने प्रदेश के 15 आईपीएस अफसरों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री को मिली बम से उड़ाने की धमकी
15 ips transfer in up
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है। राज्य सरकार की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। इनमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। सरकार की तरफ से ये तबादले शुक्रवार की देर रात किए गए हैं जिसके मुताबिक, मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी सुभाष चन्द्र दुबे को अब लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की नई जिम्मेदारी मिली है। सुलतानपुर में तैनात व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा की तैनाती च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में डीआईजी के रूप में कर दी गई है। च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। वहीं आईपीएस राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर करके मिर्जापुर का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News