
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की लहर जारी है। चुनावी प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। वहीं अब इस आरोप-प्रत्यारोप के क्रम में लोगों के बीच अपनी कविता और अलग अंदाज के लिए मशहूर आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल कुमार विश्वास कि एक वीडियो सामने आई है, जहां कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जो आरोप लगाए हैं। इस वीडियो के आते हीं पंजाब की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं इसी मामले में अब पंजाब चुनाव आयोग भी घिर गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुमार विश्वास की विस्फोटक टिप्पणी को प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि विवाद होते ही गुरुवार को इस आदेश को रद्द कर दिया गया।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब में गुरुवार को पीएम मोदी और राहुल गांधी ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था।
अबोहर में पीएम नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कभी उनके साथी रहे और मां सरस्वती की आराधना करने वाले शख्स ने इनके बारे में खुलासा किया है। दर्द जब बहुत ज्यादा होगा, तब यह खुलासा किया। अराजकता और अलगाव के नशे में डूबे इन लोगों को पता नहीं है कि मेरा पंजाब क्या है। मेरे पंजाब ने कितने गांव झेले हैं। इनके इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। पुराने विश्वस्त साथी रहे और कवि और चिंतक होने के नाते देश भर में उनके कवि सम्मेलनों को सुनने के लिए देश भर में युवा पीढ़ी उनका इंतजार करती है। ऐसे इंसान ने जो आरोप लगाया है वो बहुत खतरनाक है। ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। सत्ता के लिए अलगाववादियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं।
The Office of Chief Electoral Officer, Punjab restrains media as well as political parties from publishing/ circulating/ broadcasting the provocative and inflammatory video of Mr. Kumar Vishwas given to ANI considering it to be a violation of Model Code of Conduct. pic.twitter.com/sIPSRF5Dba
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) February 17, 2022
वहीं देर रात पंजाब सीएम चन्नी ने कुमार विश्वास के वीडियो की जांच करने के लिए पीएम मोदी को ट्वीट किया है और वहीं दूसरी ओर आप नेता राघव चड्ढा ने इस वीडियो पर सवाल किया और कहा है कि अगर उनके पास ऐसी कोई सूचना थी तो वे 2017 से आज तक क्यों चुप रहे। उन्हें चुनाव से एक दिन पहले ही इन बातों की याद क्यों आई?
क्या आरोप लगाए थे विश्वास ने:
#WATCH | Kumar Vishwas responds when asked if he has any evidence to back his allegations against Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/T6M78MWCAb
— ANI (@ANI) February 17, 2022
बुधवार 16 फरवरी को कुमार विश्वास ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि तो मैं पंजाब का सीएम बनूंगा। मैंने अलगाववाद का जिक्र किया तो उन्होंने कहा था कि क्या हो गया। अगर पंजाब का सीएम नहीं बना तो आजाद देश का पीएम बन जाउंगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











