गुरु, अप्रैल 9, 2026

आरबीआई ने जारी की अपनी मौद्रिक नीति, महंगाई के बाद भी रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

RBI monetary policy: RBI keeps repo rate unchanged at 4%
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पिछले कई दिनों से देशवासी भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार सुबह राहत की खबर मिली। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति के फैसलों की घोषणा की। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे चार फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक की बजट के बाद यह पहली और इस वित्त वर्ष की आखिरी द्विमासिक मौद्रिक नीति है। आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दा ने कहा कि हमने इकनॉमिक एक्टिविटी में व्यवधान को कम करने के लिए उपाय किए हैं। सीपीआई महंगाई ज्यादा रही लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक रही। कोर महंगाई भी ज्यादा है और हेडलाइन महंगाई के वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में चरम पर पहुंचने की आशंका है। वित्त वर्ष 2023 में महंगाई का टारगेट घटाकर 4.5 फीसदी रखा गया है। 2022-23 में रियल जीडीपी की ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News