कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी 40% महिलाओं को मिली टिकट






JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यह लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इन उम्मीदवारों में 50 महिला प्रत्याशी हैं। पार्टी ने कुछ अभिनेत्रियां, कुछ पत्रकार और कुछ समाजसेवियों को टिकट दिया है। पार्टी ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट मिला है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 उम्मीदवारों में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। प्रियंका ने कहा कि इस नई पहल के साथ हम यूपी में नई तरह की राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी हैं कांग्रेस की उम्मीदवार।
- अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद की पत्नी और उन्नाव पीड़िता की मां को भी मिला टिकट
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











